फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी से गायब मिले सुपरवाइजर समेत 5 सफाई कर्मचारी, नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्यूटी से गायब मिले सुपरवाइजर
विज्ञापन

समेत 5 सफाई कर्मचारी, नोटिस
एमसी आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। वीकेंड पर राजधानी शिमला सैलानियों से गुलजार है लेकिन जिन सफाई कर्मचारियों के हवाले शहर की सड़कें और रास्ते साफ करने का जिम्मा है, वह ड्यूटी से बंक मार रहे हैं।
नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली और निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चेतन चौहान ने शनिवार सुबह कई वार्डों का निरीक्षण किया तो सुपरवाइजर समेत पांच कर्मचारी ड्यूटी से गायब मिले। नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली सबसे पहले बैनमोर वार्ड पहुंचे। इस वार्ड में घरों से कूड़ा उठाने वाले सैहब कर्मचारी तो काम खत्म कर घर चले गए, लेकिन सुपरवाइजर का अता पता नहीं था। इसी वार्ड में सड़कों और रास्तों की सफाई करने वाले पांच कर्मचारी भी गायब मिले। इन्होंने निगम से कोई छुट्टी भी नहीं ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड की सफाई व्यवस्था में लापरवाही सामने आने के बाद नगर निगम आयुक्त ने सुपरवाइजर समेत सभी पांच कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। आयुक्त के अनुसार सुपरवाइजर को पहले भी नोटिस जारी किया जा चुका है। अब इस पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है। आयुक्त ने इसके बाद संजौली और मालरोड क्षेत्र का दौरा कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। यहां सभी कर्मचारी ड्यूटी पर मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें