फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोषण अभियान में उत्कृष्ट कार्यों के लिए हिमाचल को 5 पुरस्कार, डीसी हमीरपुर को मिला सम्मान

Fri, 12 Oct 2018 04:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
Hamirpur DC Richa Verma
विज्ञापन

पोषण अभियान के तहत हिमाचल प्रदेश को उत्कृष्ट कार्यों के लिए अलग-अलग श्रेणियों में 5 पुरस्कार मिले हैं। बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित पुरस्कार समारोह में भारत सरकार के नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने यह पुरस्कार प्रदान किए।

विज्ञापन


सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने बताया कि जिला स्तर पर उत्कृष्ट कार्य एवं नेतृत्व प्रदान करने के लिए हमीरपुर की उपायुक्त रिचा वर्मा को पुरस्कृत किया गया। सोशल मीडिया पर अभियान के प्रचार-प्रसार और बेहतर ढंग से प्रसारित करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग को सम्मानित किया गया है। व्यक्तिगत स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सोलन जिला के समेकित बाल विकास परियोजना धर्मपुर के चंडी वृत्त की पर्यवेक्षक लज्या बिंद्रा को पुरस्कृत किया गया।

ग्राम स्तर पर समन्वय समिति द्वारा उत्कृष्ट कार्यों के लिए स्वयं सहायता समूह राजवाहन की प्रधान देवकी देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राजवाहन वीर देवी, स्वास्थ्य कार्यकर्ता राजवाहन भारती, ग्राम पंचायत लुनस की प्रधान कमला देवी व बाल विकास परियोजना नालागढ़ को सम्मानित किया। ग्राम स्तर पर संयुक्त प्रयास द्वारा उत्कृष्ट कार्यों के लिए सोलन जिला के बाल विकास परियोजना कंडाघाट के छियाछी में कार्यरत आशा कार्यकर्ता संतोषी देवी, देहू स्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता देवी और स्वास्थ्य केंद्र छियाछी की सुभद्रा को पुरस्कृत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें