फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ढली और ठियोग में 13.28 ग्राम चिट्टे के साथ 5 आरोपी दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने सूचना के आधार पर पर की कार्रवाई
विज्ञापन

दोनों मामलों में केस दर्जकर शुरू की गई छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला पुलिस ने नशा तस्करी के मामलों में कार्रवाई करते हुए ढली और ठियोग में पांच आरोपियों से 13.28 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों ही मामलों में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पहला मामला ढली थाना क्षेत्र का है। यहां पर पुलिस की टीम सूचना के आधार पर एक निजी होटल में पहुंची। होटल प्रबंधन की मौजूदगी में पुलिस ने तलाशी ली। इस दौरान एक कमरे में दो लोग मौजूद पाए गए। इनकी पहचान शकील बख्शिंता निवासी कोटखाई और प्रदीप कुमार निवासी भट्ठाकुफर, तहसील एवं जिला शिमला के रूप में हुई। पुलिस को कमरे से एक कैरी बैग मिला जिसकी तलाशी करने पर 4.28 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस अब इस बात की छानबीन कर रही है कि दोनों आरोपी चिट्टा कहां से लेकर आए थे। दूसरा मामला ठियोग पुलिस स्टेशन के तहत सामने आया है। 19 अप्रैल को थाना ठियोग पुलिस की टीम बाईपास, ठियोग के पास नाका ड्यूटी पर तैनात थी। इस दौरान पुलिस टीम को एक विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि फागू की ओर से एक वाहन ठियोग बाईपास की ओर आ रहा है। इसमें तीन व्यक्ति सवार हैं और इनके पास चिट्टा हो सकता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन को रोका। शक के आधार पर वाहन की तलाशी ली गई। इस दौरान करीब 9 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान पवन निवासी वीपीओ चिढाना, तहसील गोहाना, जिला सोनीपत, हरियाणा नितिश पांडे निवासी जगतपुर, एसएएस नगर मोहाली पंजाब और रितिक सूरजभान निवासी गांव शलाना, डाकघर एवं तहसील खरखौदा, जिला सोनीपत हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया चल रही है। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस नशा तस्करी के मामलों में लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने कई बड़े अंतरराज्यीय गिरोहों का भंडाफोड़ किया है। बैकवर्ड लिंकेज में कई बड़े सप्लायर भी पकड़े हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें