फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में खुलेगा पहला शॉपिंग मॉल, मिलेंगी ये सारी सुविधाएं

Mon, 15 May 2017 04:09 PM IST
धर्मेंद्र पंडित/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों को अब एक ही छत के नीचे रोजमर्रा के सामान के अलावा सभी गुणवत्ता वाली वस्तुएं बाजार से कम दामों में मिलेंगी। इसके लिए हिमाचल सरकार ने एक शॉपिंग मॉल खोलने का फैसला लिया है। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर सरकार इसे शिमला में खोलना चाह रही है।
विज्ञापन


कामयाबी मिलने पर इसे प्रदेश के हर जिले में खोला जाएगा। सरकार ने शॉपिंग मॉल का खाका तैयार कर लिया है। मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद खाद्य आपूर्ति विभाग इसकी प्रक्रिया शुरू कर देगा। इस शॉपिंग मॉल में 30 से 35 दुकानें होंगी। हर दुकान में अलग-अलग सामान उपलब्ध होगा।

खाद्य आपूर्ति विभाग कंपनियों से सीधा सामान उठाएगा। शॉपिंग मॉल में कर्मचारियों की तनख्वाह निकालने के अलावा विभाग इसमें एक दो फीसदी अपनी मार्जन मनी रखेगा। तब भी यह सामान लोगों को बाजार मूल्य की अपेक्षा 5 से 10 फीसदी सस्ता मिलेगा।
विज्ञापन


शॉपिंग मॉल में स्कूल वर्दी, रेडिमेट कपड़े, बिस्तर, फर्नीचर, सूट आदि सामान उपलब्ध होगा। लोगों की डिमांड के मुताबिक भी कंपनियों से सामान उठाया जाएगा। 

जमीन तलाशने की प्रक्रिया शुरू
शॉपिंग मॉल खोलने के लिए सरकार शिमला में जमीन तलाश रही है। सरकार ऐसी जगह जमीन देख रही है, जहां लोगों की आवाजाही होती रहती है। सड़क का होना भी जरूरी है। 

लोगों को फायदा देने के लिए सरकार शॉपिंग मॉल खोलना चाहती है। इसमें लोगों को बाजार मूल्य की अपेक्षा कम दामों पर सामान उपलब्ध होगा। खाद्य आपूर्ति निगम की आय में भी इजाफा होगा। - तरुण कपूर, अतिरिक्त मुख्य सचिव, खाद्य आपूर्ति
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें