फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडक्टर को पहले जबरन रिटायर किया, फिर दे दिए दो प्रमोशन

Thu, 27 Jun 2019 11:16 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

एचआरटीसी की बसों में वित्तीय गड़बड़ी के आरोप में पकड़े गए एक कंडक्टर को पहले नौकरी से जबरन रिटायर किया गया। उसके बाद उसे फिर नौकरी पर रख दिया। अब उसे दो प्रमोशन दे दीं गईं।

विज्ञापन


यह आरोप परिवहन मजदूर संघ के अध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर ने लगाए। उन्होंने कहा कि सेवा बहाली के बाद कंडक्टर साढ़े तीन साल तक वेतन के साथ पेंशन भी लेता रहा। जब उसे चार्जशीट किया गया तो उसके बाद इस कंडक्टर ने 3 लाख 91 हजार 087 रुपये जमा करा दिए।

एचआरटीसी के वरिष्ठ पदों पर बैठें अफसरों ने दरियादिली दिखाकर 20 जून 2019 को रिव्यू डीपीसी में सिर्फ  उस अकेले कंडक्टर को बैक डेट से एक साथ दो पदोन्नतियां दे दी। जबकि निगम के 150 कंडक्टर पदोन्नति को लेकर बीते नौ महीने से इंतजार करते रहे।
विज्ञापन


ठाकुर ने कहा कि हैरानी की बात यह है कि सिर्फ  एक कंडक्टर को पदोन्नति दी गई। इधर, आरएम बिलासपुर पवन शर्मा ने बताया कि कंडक्टर के खिलाफ कार्रवाई मुख्यालय से हुई। परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि मामले की छानबीन की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें