फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीएमसी में स्वाइन फ्लू से पहली मौत, महिला ने तोड़ा दम

Wed, 11 Apr 2018 12:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान आईजीएमसी में स्वाइन फ्लू से एक महिला की मौत हो गई। 47 वर्षीय महिला को दो दिन पहले रविवार को ही अस्पताल में भर्ती किया गया था। 

विज्ञापन


उस समय महिला की हालत गंभीर थी। शिमला के बीयरखाना की रहने वाली इस महिला को सीने में संक्रमण की शिकायत थी। उसे सांस लेने में परेशानी हो रही थी। हालत में सुधार नहीं होने पर मंगलवार सुबह महिला ने दम तोड़ दिया।

Trending Videos
विज्ञापन

डॉक्टरों के मुताबिक महिला को था हाइग्रेड फीवर

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनक राज ने बताया कि स्वाइन फ्लू से महिला की मौत हुई है। साल 2018 में इस बीमारी से मौत का यह पहला मामला है। महिला के परिजन आठ अप्रैल को उसे उपचार के लिए आईजीएमसी लाए थे। 

चिकित्सकों के मुताबिक महिला कोे हाइग्रेड फीवर भी था। महिला को गंभीर हालत देखते हुए श्वास रोग विभाग में शिफ्ट किया गया। जहां पर डॉक्टरों ने नौ अप्रैल कोे बीमारी से संबंधित सैंपल जांच के लिए लैब में भेजा। 

अस्पताल में शाम के समय रिपोर्ट आई, जो कि पॉजिटिव पाई गई। महिला की हालत देखते हुए चिकित्सकों ने इसे पहले ही रेसपेरेटरी इंटेंसिव केयर यूनिट में दाखिल कर दिया था। मंगलवार सुबह महिला की अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें