फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: टुटू में अब क्यार रोड के पास लगेंगी पटाखे की दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। दीपावली पर पटाखों की बिक्री के लिए टुटू में तय की जगह में जिला प्रशासन ने बदलाव कर दिया है। अब न्यू पार्किंग टुटू के बजाय टुटू-क्यार रोड के साथ लगती खुली जगह में पटाखों की अस्थायी दुकानें लगेंगी। जिला दंडाधिकारी अनुपम कश्यप ने इस संबंध में पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए यह आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार एसडीएम (नागरिक) शिमला ग्रामीण से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर पटाखों की बिक्री के लिए निर्धारित स्थलों की सूची में क्रमांक तीन पर दर्ज स्थल को बदला है। पहले न्यू पार्किंग टुटू को पटाखों की बिक्री के लिए निर्धारित किया था लेकिन इस स्थान को वाहनों की पार्किंग के लिए आवंटित किए जाने के कारण यहां अस्थायी दुकानें लगाना उपयुक्त नहीं पाया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें