शिमला। ठियोग और कोटखाई की सीमा पर घासणी में आग लगी तो दमकल कर्मी सीमा विवाद में ही उलझते रहे। वे सड़क में घूमते रहे मगर मौके पर नहीं पहुंचे।
दर्जनों लोगों ने आग को बुझाया। आग से कई लोगों की घास की टोलियां तक जल गईं। आग घरों तक पहुंचने लगी थी। लोगों ने कहा कि कोटखाई से एक गाड़ी आई। उसमें पानी नहीं था। उसके बाद ठियोग से गाड़ी आई। वह सड़क में ही घूमती रही। दमकल कर्मियों को मौके पर आने को कहा गया तो वे सीमा किसी और की होने की बातें करते रहे। एक ग्रामीण ने मुख्य दमकल अधिकारी जेसी शर्मा को फोन किया कि वही मौके पर आएं तो वह बोले कि वह कैसे आएंगे, वह मुख्य अग्निशमन अधिकारी हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि वह कर्मचारियों को पूछेंगे कि वह मौके पर समय पर क्यों नहीं गए।