फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर शाम ट्रांसपोर्ट गोदाम में भड़की आग से करोड़ों का सामान राख

Sat, 29 Apr 2017 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के जिला मुख्यालय हमीरपुर के समीप एक ट्रांसपोर्ट गोदाम में शुक्रवार शाम को अचानक आग लग गई। आग के कारण गोदाम में रखा हुआ सारा सामान जलकर राख हो गया है। अग्नि कांड में करीब सवा करोड़ रुपए का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन


आग से गोदाम के अंदर रखा हुआ कपड़ा, जूते, रेडीमेड कपड़े, मनिहारी और अन्य सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए रवाना हो गई। दमकल विभाग ने करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

अग्निकांड की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। प्रारंभिक चरणों में आग का कारण गोदाम के साथ एक निर्माणाधीन भवन की छत्त पर हो रही हो रहे वेल्डिंग वर्क की चिंगारियां गिरने से माना जा रहा है।
विज्ञापन


फिलहाल देर शाम तक नुकसान का आकलन नहीं हो पाया। थाना प्रभारी हमीरपुर कुलदीप कुमार ने कहा की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थी और करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


फिलहाल नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है। शनिवार को परिवार के बयान कलमबद्ध किए जाएंगे और आग के कारण हुए नुकसान का आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें