फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती स्कूटी में लगी आग, पिता-पुत्र बाल-बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। क्षेत्र के नलवाड़ी के पास चलती स्कूटी में अचानक आग लग गई। इससे स्कूटी पूरी तरह जल गई। हालांकि स्कूटी सवार पिता-पुत्र बाल-बाल बच गए। दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

राहुल शर्मा पुत्र सुशील कुमार गांव बेरड़, डाकघर जनसूह, तहसील नादौन, जिला हमीरपुर पिता सुशील के साथ स्कूटी पर ऊना से घर जा रहे थे। नलवाड़ी के पास चलती स्कूटी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते स्कूटी पूरी तरह जल गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर नियंत्रण किया। तब तक स्कूटी चल गई थी। बंगाणा थाना प्रभारी प्रेमपाल ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
हंबोली में मारपीट पर केस दर्ज
अंब(ऊना)। हंबोली में पारिवारिक विवाद के चलते मारपीट का मामला सामने आया है। नीलम कौर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि सोमवार को उसकी भाभी ने उसकी बहन को डंडे से घायल कर दिया। उस वक्त वह घर के बरामदे में बैठी थी। जब वह बहन के बचाव के लिए गई तो भाभी ने उसके साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन

इससे दोनों बहनों को चोटें आई हैं। डीएसपी सृष्टि पांडे ने बताया कि पुलिस ने घायलों का सिविल अस्पताल अंब में मेडिकल करवाया है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें