फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर में अग्निकांड: कनई गांव में आग की भेंट चढ़ा दो मंजिला मकान, गाय और बछड़ी जिंदा जले

Fri, 21 Aug 2026 03:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज ऐजेंसी, सांगला(किन्नौर)।

सार

किन्नौर जिले के कल्पा खंड के ग्राम पंचायत सापनी के कनई गांव में गुरुवार रात एक दो मंजिला लकड़ी के मकान में अचानक आग लग गई।  इस अग्निकांड में मकान के 10 कमरे जलकर राख हो गए। वहीं गोशाला में रखी एक गाय और एक बछड़ी भी जिंदा जल गए। 
विज्ञापन
किन्नौर के कनई गांव में अग्निकांड। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के कल्पा खंड के ग्राम पंचायत सापनी के कनई गांव में गुरुवार रात एक दो मंजिला लकड़ी के मकान में अचानक आग लग गई। इस अग्निकांड में मकान के 10 कमरे जलकर राख हो गए। वहीं गोशाला में रखी एक गाय और एक बछड़ी भी जिंदा जल गए। आग की चपेट में घर के साथ लगते बगीचे के 15 सेब के पौधों को भी क्षति पहुंची है। अग्रिकांड में घर में रखा सामान, नकदी, गहने सहित खाद्य सामग्री जलकर राख हो गए। घटना की सूचना मिलते ही देर रात को सापनी बटूरी और कनई गांव के लोगों ने आग पर काबू पाने का हर संभव प्रयास किया, लकड़ी के मकान में भड़की आग ने देखते ही देखते पल भर में दो मंजिला भवन को राख की ढेर में तबदील कर दिया। 

विज्ञापन

Trending Videos

अनिल सिंह के मकान में भड़की आग
पुलिस चौकी कड़छम से मिली जानकारी के मुताबिक  रात को कनई निवासी अनिल सिंह कामटेस के मकान में अचानक आग लग गई। रात के अंधेरे में जलते हुए घर से धुएं को देखकर सापनी, बटूरी और कनई गांव के ग्रामीण आग बुझाने के लिए घटनास्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों ने आग को बुझाने के लाख जतन किए, लेकिन लकड़ी से बना यह घर देखते ही देखते आग की लपटों में डूब गया। ग्रामीणों ने आग बुझाने के हर संभव प्रयास किए, लेकिन सभी प्रयास धरे के धरे रह गए। आग लगने की सूचना उप प्रधान सापनी मनीष नेगी ने पुलिस चौकी कड़छम और जिला प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी राकेश कुमार नेगी की अगुवाई में आरक्षी शमशेर सिंह, अंकुश रत्न, राजेश कुमार की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों के साथ संयुक्त रूप से मिलकर आग बुझाने में जुटे रहे, लेकिन आग की लपटें इतनी भयानक थी कि आग बुझाना नामुमकिन हो गया।
विज्ञापन

प्रभावित परिवार को 20 हजार की फौरी राहत
वहीं सूचना मिलते ही जिला मुख्यालय रिकांगपिओ, सांगला और जेएसडब्ल्यू से मौके पर अग्निशमन वाहन भी पहुंचे और आग को फैलने से बचाया। जब तक दमकल वाहन पहुंचे तब तक पूरा घर जलकर राख हो गया। हालांकि, अग्निशमन वाहनों ने आग पर काबू पाने में भरपूर सहयोग किया और साथ लगते नए मकान को आग की चपेट में आने से बचाया। वरना यह आग नए घर और आसपास के क्षेत्रों में नुकसान पहुंचाती। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी किन्नौर सुशील कुमार शर्मा ने कहा कि इस अग्निकांड में किसी भी तरह के कोई जानी नुकसान की सूचना नही हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।  तहसीलदार सांगला हरदयाल सिंह ने शुकवार को घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवार को फौरी राहत के तौर पर 20 हजार रुपये और एक तिरपाल दिया। उन्होंने बताया कि नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट उपायुक्त किन्नौर को भेजी जाएगी, ताकि प्रभावितों को उचित मुआवजा मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें