फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: समरहिल, चमियाना और चुराट नाले के पास रियायशी इलाकों में पहुंची आग

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के नौ इलाकों में भड़की आग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर से सटे इलाकों में जंगलों के जलने का सिलसिला लगातार जारी है। शहर के भट्ठाकुफर, चमयाना, सांगटी, बल्देयां, कटयाली, शोघी, तारापुर, घणाहट्टी और मशोबरा के जंगलों में आग लगी। भट्ठाकुफर के पास लगी आग शाम को चार बजे रियायशी इलाकों के पास पहुंच गई, जिससे मकानों को खतरा पैदा हो गया। शाम को शहर में हुई बारिश से जंगलों में लगी आग थोड़ी शांत हुई।
भट्ठाकुफर के पास चुराट नाले के पास दिन को एक बजे दमकल और वन विभाग के अधिकारियों को आग लगने की सूचना मिली। दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आरओ शिमला ग्रामीण अजीत ने बताया कि आग चीड़ के सूखे जंगलों में लगी है जिस कारण काबू पाने में दिक्कतें पेश आ रही है। आग बुझाने के लिए काउंटर फायर लगाई जाती हैं लेकिन चीड़ के जंगल में जमीन पर तेजी से जलने वाली पत्तियां होती हैं जिन पर नियंत्रण पाना मुश्किल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समरहिल में भी चैडविक फाॅल के पास भीषण आग लगी। दो मकानों और एक आर्ट गैलेरी को खतरा पैदा हो गया। दमकल विभाग कें दो वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। रविवार को भी सेरी-नेरी के पास आग लगी थी, जिस पर काबू पा लिया गया। सोमवार को दोबारा जंगल में आग लग गई। स्थानीय निवासी मोहिंदर ने बताया कि इलाके में सुबह के समय दोबारा आग लग गई थी जिसके बाद दमकल और वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई। स्थानीय निवासियों ने उनके आने तक आग पर काबू पाने की कोशिश की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें