फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: बंजार के फागू पुल की पहाड़ी में भड़की आग, वन संपदा राख

Mon, 31 Mar 2025 05:47 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बंजार (कुल्लू)

सार

पहाड़ी रविवार से लगातार सुलग रही है। इससे वन्य प्राणियों के साथ जड़ी-बूटियों और छोटे पौधों को नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन
बंजार के फागू पुल की पहाड़ी में भड़की आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंजार उपमंडल में एनएच-305 फागू पुल के साथ लगती पहाड़ी पर आग लग गई। इससे लाखों की वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लोगों की मानें तो पहाड़ी पर रविवार से आग सुलग रही है। इससे वन्य प्राणियों के साथ जड़ी-बूटियों और पौधों को नुकसान पहुंचा है। पहाड़ी के ठीक ऊपर कड़ाहिल गांव है। अगर आग अनियंत्रित हो गई तो गांव को भी खतरा पैदा हो सकता है। इसके अलावा घाटी के देहुरी के साथ लगते जंगल में भी आग लगी है। उधर, वन विभाग के कर्मचारी भी स्थानीय लोगों के साथ आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। 

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें