फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कमरे में लगी आग, भीतर सो रहे बुजुर्ग की दम घुटने से मौत

Mon, 24 Apr 2023 08:19 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)

सार

मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल की चांबी पंचायत के भराड़ी गांव में सोमवार तड़के घर के एक कमरे में अचानक आग लग गई। इससे भीतर सो रहे एक बुजुर्ग की दम घुटने से मौत हो गई है।
विज्ञापन
आग लगने से दम घुटने से बुजुर्ग की मौत। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल की चांबी पंचायत के भराड़ी गांव में सोमवार तड़के घर के एक कमरे में अचानक आग लग गई। इससे भीतर सो रहे एक बुजुर्ग की दम घुटने से मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार खेमचंद पुत्र स्व. किशन चंद निवासी भराड़ी घर के एक कमरे में सो रहे थे। सोमवार तड़के करीब 4:00 बजे बिजली के शार्ट सर्किट से कमरे में आग लग गई। इसमें खेमचंद (67) की दम घुटने से मौत हो गई।

विज्ञापन


घर वालों को आग लगने का पता चला तो उन्होंने खेमचंद को कमरे से बाहर निकाला। उन्हें नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन चिकित्सकों ने मृत करार दे दिया। चांबी पंचायत के पूर्व प्रधान एवं समाजसेवी दिलीप ठाकुर ने बताया अग्निकांड से करीब 60 हजार रुपये का नुकसान भी हुआ है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने की मांग की है। डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि जांच आरंभ कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें