फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: लोहा भलावग के जंगल में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
जुन्गा (शिमला)। जुन्गा क्षेत्र के लोहा और भलावग जंगल में आग लगने से वन संपदा को भारी नुकसान हुआ है। हालांकि वन विभाग के कर्मचारी और स्थानीय लोग आग बुझाने में दिन-रात डटे हुए हैं। इनके प्रयासों से जंगल में एक तरफ से लगी आग पर फायर लाइन बनाकर काबू पा लिया है। वन परिक्षेत्र अधिकारी जसविंद्र सिंह ने बताया कि यह एरिया चेवड़ा वन बीट के तहत आता है। इस भीषण अग्नि से करीब 25 हेक्टेयर वनों को नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों के प्रयासों से वन में लगी भीषण आग को बुझा दिया जाएगा। वन रेंज अधिकारी ने बताया कि गर्मियों के मौसम में कुछ शरारती तत्व जानबूझ कर जंगल में आग लगाते हैं जिससे जहां वनों की अमूल्य संपदा नष्ट हो जाती है। जंगल में रहने वाले असंख्य जीव जंतु भी आग की चपेट में आकर जल जाते हैं। इसके अतिरिक्त पर्यावरण पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है। उन्होंने ग्रामीण परिवेश के लोगों से आग्रह किया कि वह भी वनों को आग से बचाने में अपना रचनात्मक सहयोग दें। वन खंड अधिकारी वीना कश्यप, फॉरेस्ट गार्ड कुशल शर्मा, लब्बू राम, सुनील कुमार व कोटी रेंज के सभी वन मित्र आग बुझाने के कार्य में डटे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें