इसके बाद अग्निशमन विभाग को सूचित किया। 8.02 बजे की गई कॉल के चंद मिनट बाद ही माल रोड और छोटा शिमला फायर स्टेशन से अग्निशमन अधिकारी डीसी शर्मा की अगुवाई में बचाव दल मौके पर पहुंचा। सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण मुश्किल से अग्निशमन वाहनों को मौके तक पहुंचाया गया।
जवानों ने हाइड्रेंट और वाटर टेंडर से लाइन बिछाकर आग बुझाने काम शुरू किया तथा करीब डेढ़ घंटे तक चले आग बुझाने काम के बाद उठती लपटों को शांत कर दिया। डीसी शर्मा ने बताया कि सिलेंडर से उठ रही लपटों के बावजूद धुएं के बीच होकर उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और आग को शांत किया।
आग बुझाते समय जवानों को तीन सोने के कड़े और एक महिला का पर्स मिला जिसे मालिक के सुपुर्द कर दिया। सुबह नौ बजे शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज और स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्यों को जायजा लिया।
इसके अलावा मेयर कुसुम सदरेट और उप महापौर राकेश शर्मा ने भी मौके पर जाकर घटना का जायजा लिया। मेयर जेई को मौके से कचरे को जल्द उठवाने के आदेश दिए। जिला प्रशासन ने प्रभावित परिवार को 50 हजार की फौरी राहत दी है।