फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: नाभा में पार्किंग में खड़ी बाइक में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। नाभा स्थित खेल परिसर में खड़ी बाइक में शनिवार शाम के समय आग लग गई। इस घटना में बाइक पूरी तरह से जल गई है। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों को आशंका है कि अज्ञात असामाजिक तत्वों ने बाइक में आग लगाई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक का हैंडल रेलिंग से बांधकर रखा गया था। वहीं लोगों ने शनिवार सुबह ही इस बाइक को यहां देखा। क्षेत्र के लोग यहां पर संदिग्ध युवकों की आवाजाही को लेकर भी कई बार शिकायतें कर चुके हैं लेकिन इस बारे में कोई पुख्ता कदम नहीं उठाए गए हैं। इस बारे में देर शाम तक स्थानीय पुलिस स्टेशन में भी शिकायत नहीं की थी जिस वजह से इस संबंध में कानूनी कार्रवाई भी अमल में नहीं लाई जा सकी है। अब क्षेत्र के लोगों में संशय इस बात को लेकर है कि यह बाइक किसकी है और इसमें किसने आग लगाई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें