फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: ऊना अस्पताल के गायनी वार्ड में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कोई हताहत नहीं

Tue, 04 Feb 2025 01:55 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

ऊना जिला मुख्यालय में स्थित क्षेत्रीय अस्पताल में बुधवार सुबह गायनी वार्ड में अचानक आग लग गई। गायनी वार्ड के दो कमरों के बीच स्थापित बिजली के कंट्रोल पैनल में शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण पूरा वार्ड धुएं से भर गया। 
विज्ञापन
ऊना अस्पताल के गायनी वार्ड में शॉर्ट सर्किट से लगी आ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय में स्थित क्षेत्रीय अस्पताल में बुधवार सुबह गायनी वार्ड में अचानक आग लग गई। गायनी वार्ड के दो कमरों के बीच स्थापित बिजली के कंट्रोल पैनल में शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण पूरा वार्ड धुएं से भर गया। घटना के समय वार्ड में तीन दर्जन से अधिक गर्भवती महिलाएं, नवजात शिशु और प्रसूताएं मौजूद थीं। अस्पताल में तैनात होमगार्ड जवानों और नर्सिंग स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला और हाईटेक इमरजेंसी के पीछे स्थित दूसरे वार्ड में स्थानांतरित किया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पाने की कोशिश की। जानकारी के अनुसार यह आग क्षेत्रीय अस्पताल के गायनी वार्ड के दो कमरों के बीच बने बिजली के कंट्रोल पैनल में शॉर्ट सर्किट से लगी।

विज्ञापन


इससे अस्पताल परिसर में धुआं फैल गया। होमगार्ड और नर्सों ने तुरंत सभी मरीजों को बाहर निकालना शुरू कर दिया।  सूचना मिलते ही वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास चौहान सहित अन्य डॉक्टर भी मौके पर पहुंचे। बिजली कर्मचारियों ने तुरंत शटडाउन कर आग की चपेट में आए कंट्रोल पैनल को बदल दिया।  घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय मनकोटिया और वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास चौहान सहित अन्य डॉक्टर तुरंत मौके पर पहुंचे। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय मनकोटिया ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से लगी आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने क्षतिग्रस्त उपकरणों को तत्काल बदलने के निर्देश जारी किए। घटना में सभी मरीज और उनके परिजन सुरक्षित हैं। यह घटना अस्पताल की बिजली व्यवस्था की जांच की आवश्यकता को रेखांकित करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें