फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: त्रैमला में एलपीजी रिसाव से भड़की आग, रसोईघर जलकर राख

Tue, 21 May 2024 02:23 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (मंडी)

सार

 धर्मपुर की ग्राम पंचायत लौंगणी में मंगलवार को सुबह 7:00 के लगभग पवन कुमार पुत्र स्वर्गीय सुखराम गांव त्रैमला के रसोईघर में एलपीजी रिसाव के कारण आग लग गई। 
विज्ञापन
रसोईघर जलकर राख - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के उपमंडल धर्मपुर की ग्राम पंचायत लौंगणी में मंगलवार को सुबह 7:00 के लगभग पवन कुमार पुत्र स्वर्गीय सुखराम गांव त्रैमला के रसोईघर में एलपीजी रिसाव के कारण आग लग गई। आग से रसोई पूरी तरह जलकर राख हो गई। रसोईघर के अंदर रखा सामान भी जल गया। पंचायत उपप्रधान प्रीथी वर्मा ने बताया कि सिलिंडर में आग लगने से प्रभावित व्यक्ति का लगभग 50,000 का नुकसान हुआ है। अग्निकांड प्रभावित गरीब परिवार से संबंध रखता है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि प्रभावित परिवार को उचित सहायता देखकर मदद की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें