हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के उपमंडल धर्मपुर की ग्राम पंचायत लौंगणी में मंगलवार को सुबह 7:00 के लगभग पवन कुमार पुत्र स्वर्गीय सुखराम गांव त्रैमला के रसोईघर में एलपीजी रिसाव के कारण आग लग गई। आग से रसोई पूरी तरह जलकर राख हो गई। रसोईघर के अंदर रखा सामान भी जल गया। पंचायत उपप्रधान प्रीथी वर्मा ने बताया कि सिलिंडर में आग लगने से प्रभावित व्यक्ति का लगभग 50,000 का नुकसान हुआ है। अग्निकांड प्रभावित गरीब परिवार से संबंध रखता है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि प्रभावित परिवार को उचित सहायता देखकर मदद की जाए।