फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस विधायक के आवास में लगी आग, सामान राख

Sat, 22 Dec 2018 06:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़सर (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र बड़सर के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल के आवास पर शनिवार सुबह एक कमरे में अचानक आग लग गई। विधायक के आवास पर मौजूद कर्मचारी और स्थानीय लोगों ने जब मकान के एक कमरे से धुआं उठता देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए और आग बुझाने में जुट गए।

विज्ञापन


ग्रामीणों में रोशन लाल, अजय कुमार, कमल कुमार, मदन लाल, सतीश कुमार, परमजीत, हैप्पी, मंजीत सहित अन्य लोगों ने कहा कि कमरे से धुआं उठता देख सबसे पहले मकान की बिजली को बंद किया गया। इसके बाद कमरे का ताला तोड़ कर अंदर लगी आग को बुझाया गया।

विज्ञापन

आग लगने के कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग से कमरे में रखा फर्नीचर, कपड़े, एसी, पंखा और बिस्तर जलकर राख हो गए। कमरे की वायरिंग भी जल गई है। विधायक के आवास पर तैनात कर्मचारी कमल कुमार ने बताया कि धुआं उठने पर शोर मचाया और आसपास के लोगों की सहायता से आग को बुझाया गया।

विधायक का परिवार शिमला में रहता है। अग्निकांड के समय विधायक के मकान में तैनात कर्मी ही मौजूद था। इस संबंध में पुलिस थाना बड़सर के प्रभारी जगदीश चंद का कहना है कि मामला उनके ध्यान में नहीं आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें