फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: सीएम सुक्खू और उनकी माता के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने पर एफआईआर

Wed, 24 Sep 2025 02:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू एवं उनकी माता के संबंध में सोशल मीडिया पर अभद्र एवं अपमानजनक टिप्पणी करने पर साइबर क्राइम थाना शिमला में एफआईआर दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
एफआईआर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू एवं उनकी माता के संबंध में सोशल मीडिया पर अभद्र एवं अपमानजनक टिप्पणी करने पर साइबर क्राइम थाना शिमला में एफआईआर दर्ज की गई है। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव डॉ. रंजीत सिंह वर्मा की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है। वर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाए गए कि रंजीत सिंह नामक व्यक्ति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म( फेसबुक लाइव) में  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू एवं उनकी माता के के लिए अत्यंत अशोभनीय, अमर्यादित एवं अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। यह कृत्य न केवल मुख्यमंत्री व उनके परिवार की गरिमा के खिलाफ है, बल्कि पूरे प्रदेश की जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला और लोकशांति के लिए खतरा उत्पन्न करने वाला है। वहीं, साइबर पुलिस थाना ने शिकायत के आधार पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें