सूत्रों के अनुसार इस मामले में शिक्षा सचिव ने कड़ा संज्ञान लिया है। सरकार के शिक्षा सचिव ने आईएसएसई के जिला परियोजना अधिकारी को भेजे पत्र में तीन बिंदुओं पर जल्द इसका जवाब भेजने के निर्देश दिए हैं। पत्र में साफ तौर पर कहा गया है कि आरोपी के खिलाफ क्रिमिनल एक्शन पर दर्ज एफआईआर की प्रति सरकार को भेजी जाए।
जांच में की गई लीपापोती से भी सरकार संतुष्ट नहीं है। वहीं, जांच अधिकारी को ट्रेनिंग कोर्स करवाकर ट्रेंड करने के भी निर्देश दिए हैं। मामले में तत्कालीन शिक्षा उपनिदेशक और कार्यालय के डीलिंग हैंड की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक अब शिलाई के ही एक अन्य स्कूल में सेवाएं दे रहा है।
मामला संज्ञान में आया है। इस मसले पर जल्द ही सरकार की ओर से हुए निर्देशों पर कार्रवाई की जाएगी। - दिलीप सिंह नेगी, ओएसडी, प्रारंभिक शिक्षा सिरमौर
शिक्षक पर एफआईआर कराने के मिले निर्देश
शिक्षा सचिव से आरोपी शिक्षक पर एफआईआर कराने के निर्देश हुए हैं। मामला काफी पुराना है। रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। पहले भी मामले की जांच हुई है। फिर से मामले की जांच चल रही है। - मुरली मनोहर गुप्ता, जिला परियोजना अधिकारी एवं प्रिंसिपल डाइट