पंजाब की मशहूर गायिका मिस पूजा पर नंगल ग्रामीण न्यायालय के न्यायाधीश ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने को लेकर एफआईआर दर्ज करने के आदेश जारी किए हैं।
शिकायतकर्ता संदीप कौशल ने मिस पूजा के पुराने गाने पर लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने को लेकर एक शिकायत दी गई थी।
इस पर न्यायाधीश सच्चल बब्बर ने धारा 295 ए, 499, 500 आईपीसी के तहत पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के कहा है।
वहीं, नगर के थाना इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सन्नी खन्ना ने बताया कि उनके पास अभी अदालत के आदेश नहीं पहुंचे हैं। इसके बाद तुरंत एफआईआर दर्ज की जाएगी।