लूजर्स नॉक आउट के फाइनल मुकाबले में लड़कियों के वर्ग में हिमाचल की टीम ने चंडीगढ़ को 49-38 अंकों के अंतर से हराया। इसके अलावा सातवें और आठवें स्थान के लिए हुए लड़कियों के वर्ग के मैचों में राजस्थान ने पंजाब को 38-28 तथा लड़कों के वर्ग में पंजाब ने कर्नाटक को 44-40 के अंकों से हराया।
प्रतियोगिता में पांचवें से आठवें स्थान तक की टीमों के लिए हुए मैचों में लड़कियों के वर्ग में हरियाणा ने पंजाब को 51-40 तथा उत्तर प्रदेश ने राजस्थान को 32-30 के अंकों से हराया।
लड़कों के वर्ग में बिहार ने पंजाब को 50-35 तथा हरियाणा ने कर्नाटक को 42-33 के अंकों से हराया। नौवें तथा 10वें स्थान के लिए लड़कियों के वर्ग में केरल ने दिल्ली को 51-42 तथा लड़कों के वर्ग में तमिलनाड ने आंध्र प्रदेश को 52-45 के अंकों के अंतर से हराया।
रविवार को इस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के समापन अवसर पर खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेता टीमों को सम्मानित करेंगे।