फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर, मनाली में बनेगा फिल्म स्टूडियो

Wed, 20 Jan 2016 01:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पतलीकूहल (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व-विख्यात पर्यटन नगरी मनाली में अब बर्फबारी के सीजन के अलावा साल भर लाइट कैमरा और एक्शन की आवाज सुनाई देती रहेगी। पैरानॉर्मल फिल्म की शूटिंग को पतलीकूहल के सनो टच होटल में लगे सेट पर शूटिंग के दौरान फिल्म के को प्रोड्यूसर संदीप चतुर्वेदी यहां के नैसर्गिक सौंदर्य से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने मनाली में वॉलीबुड का पहला फिल्म स्टूडियो स्थापित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गर्मियों के मौसम में बॉलीवुड सितारे मुंबई और साउथ के स्टूडियो में काम कर परेशान हो जाते हैं। लिहाजा अब उनकी सुविधा को केंद्र में रखकर वे मनाली में स्टूडियो बनाने जा रहे हैं। इससे वे फिल्म के आउटडोर सीन यहां के पहाड़ों पर गगनचुंबी देवदार के पेड़ों के बीच शूट कर सकेंगे। वहीं साउंड रिकार्डिंग के अलावा अन्य इनडोर सीन को स्टूडियो के भीतर फिल्माया जा सकेगा।

खास बात यह है कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट पर गंभीरता से काम शुरू करते हुए जमीन के लिए प्रदेश सरकार से अनुमति लेने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। मनाली होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप राम ठाकुर का कहना है स्टूडियो बनने से मनाली के पर्यटन को पंख लगना लाजिमी है। मनाली को पर्यटन के अलावा फिल्म निर्माण के लिए भी जाना जाएगा।
विज्ञापन


भुतहा आवाजों से अफरातफरी- उझी घाटी के ऐतिहासिक गांव नग्गर का स्नो टच रिजार्ट मंगलवार को दिन भर भुतहा आवाजों से अफरातफरी मची रही। यहां ठहरे टूरिस्ट इन आवाजों को सुनकर रिजॉर्ट से बाहर की और दौड़ पड़े। रिजॉर्ट में शीशे टूटने जैसी आवाजें आती रहती हैं। डरिये नहीं... यह रियल नहीं रील सीन है।

ऐतिहासिक गांव में मंगलवार को बॉलीवुड फिल्म पैरानार्मल की शूटिंग हुई। दिन भर लाइट... कैमरा और एक्शन चला। निदेशक बार-बार सीन कट भी करते रहे। रिजॉर्ट की दूसरी मंजिल में अजीब किस्म की आवाजें आना शुरू हो जाती हैं। आवाजों को सुनने के बाद रिजॉर्ट में ठहरे पर्यटकों में अफरातफरी मच जाती है

और टूरिस्ट बाहर की ओर दौड़ते हैं। ऐतिहासिक गांव नग्गर में पैरानार्मल फिल्म की यूनिट इन दिनों डेरा डाले हुए है। मंगलवार को रिजार्ट में शूटिंग हुई। निदेशक संजय शर्मा ने बताया कि मंगलवार को स्नो टच रिजॉर्ट में कुछ दृश्य फिल्माए गए।

28 को आएंगी जीनत अमान, जयाप्रदा- बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जयाप्रदा और जीनत अमान शूटिंग के सिलसिले में 28 जनवरी को धरोहर गांव नगर के स्नो टच रिजॉर्ट में पहुंच रही हैं। स्नो टच रिजॉर्ट के प्रबंधक सुनील कुमार ने बताया कि 28 जनवरी को जयाप्रदा और जीनत अमान आ रही हैं। यहां पैरानॉर्मल फिल्म की शूटिंग पहले से ही चल रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें