फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म शूटिंग: भुंतर हवाई अड्डे में रोहित कौशल को नहीं पहचान सकी यामी गौतम

Thu, 02 Dec 2021 08:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, पतलीकूहल/कुल्लू/केलांग/ उदयपुर/रोहतांग (लाहौल-स्पीति)

सार

 फिल्म की शूटिंग गुरुवार को भुंतर हवाई अड्डे में की गई। अभिनेत्री के हेलीकॉप्टर से उतरने से लेकर घर पहुंचने तक का सीन फिल्माया गया। एयरपोर्ट पर फिल्म अभिनेता रोहित कौशल अभिनेत्री का स्वागत करता है। 
विज्ञापन
अभिनेत्री यामी गौतम - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के लिए अभिनेत्री यामी गौतम और रोहित कौशल इन दिनों हिमाचल प्रदेश के मनाली आए हुए हैं। फिल्म की शूटिंग गुरुवार को भुंतर हवाई अड्डे में की गई। अभिनेत्री के हेलीकॉप्टर से उतरने से लेकर घर पहुंचने तक का सीन फिल्माया गया। एयरपोर्ट पर फिल्म अभिनेता रोहित कौशल अभिनेत्री का स्वागत करता है। यामी किन्हीं कारणों से अभिनेता को नहीं पहचान पाती। इस सीन को फिल्माने में कई रिटेक हुए। ब्रेक के बाद यामी को हेलीकॉप्टर से देश के बाहर जाने का सीन भी फिल्माया गया। यामी समय पर एयरपोर्ट नहीं पहुंच पाती। अभिनेता हेलीकॉप्टर से हाथ नीचे कर उसे अंदर खींचता है। मौसम साफ रहा तो शुक्रवार को भी भुंतर एयरपोर्ट पर  शूटिंग होगी। 

शीत मरुस्थल स्पीति बना फिल्म की शूटिंग के लिए पंसदीदा स्थल 

वहीं, फिल्मों की शूटिंग के लिए शीत मरुस्थल स्पीति पहली पसंद बनने लगा है।  बॉलीवुड और टॉलीवुड की फिल्मों की शूटिंग यहां शुरू हो गई है। तेलगू फिल्म की शूटिंग यहां की गई। करीब 25 दिनों तक चली शूटिंग के मुख्य अभिनेता डूलकर सलमान रहे। फिल्म के सीन रंगरीक, काजा में फिल्माए गए। जिसमें स्थानीय लोगों ने भी अभिनय किया है। गुरुवार को एडीएम मोहन दत्त शर्मा तेलगू फिल्म इंडस्ट्री के निर्देशक अनुराघव पूरी से मिले। अनुराघव पूरी ने कहा कि इससे पहले भी स्पीति में एक प्रोजेक्ट पर काम कर चुके है। यहां की भौगोलिक परिस्थिति अपनी ओर आकर्षित करती है। निदेशक ने बताया कि स्पीति गैंड कैनियन ऑफ इंडिया है। कई फिल्म निर्माता विदेशों में शूटिंग करने के लिए प्राथमिकता देते है। लेकिन स्पीति एक ऐसी लोकेशन है जोकि आपको विदेश में होने का अनुभव करवाती है। यहां पर शूटिंग में प्रशासन ने काफी मदद की है और लोग भी सहयोग करने वाले हैं। 

विज्ञापन


गुरुवार को एडीएम मोहन दत्त शर्मा तेलगू फिल्म इंडस्ट्री के निर्देशक अनुराघव पूरी से मिले।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें