फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारे विश्व के प्रति दूरदर्शी थे टैगोर: गुलजार

Mon, 20 Oct 2014 09:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान शिमला में सोमवार सायं द्वित्तीय रबींद्रनाथ टैगोर मेमोरियल व्याख्यान आयोजित किया गया। संस्थान के निदेशक प्रो. चेतन सिंह के स्वागत भाषण के बाद प्रख्यात फिल्म निर्माता, निर्देशक तथा दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित कवि, लेखक एवं गीतकार गुलजार ने भी विचार रखे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गुरुदेव रबींद्रनाथ नाथ टैगोर के जीवन दर्शन, साहित्य, संगीत, कला एवं नाट्शास्त्र के क्षेत्र में उनके समर्पण से पूरा विश्व अचंभित रहा है। उन्होंने समस्त विश्व के प्रति उनकी दूरदर्शिता तथा साहित्यिक उपलब्धियों से जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर चित्रकार अशोक भौमिक और संस्थान की पूर्व अध्येता प्रो. सुकृता पॉल ने टैगोर की कला तथा रचनात्मकता के संदर्भ में विस्तार से चर्चा की। साथ ही उनकी ‘बांग्ला’ में लिखी पुस्तक ‘माली’ के हिंदी एवं उर्दू में अनूदित अंश भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


इससे पूर्व गुलजार और संस्थान की अध्यक्षा प्रो. चंद्रकला पाडिया ने संस्थान के अध्येताओं द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन किया और पर्यटकों के लिए दुर्लभ चित्रों और वस्तुओं से युक्त फोटो गैलरी का भी लोकार्पण किया। इसके बाद संस्थान के शासी निकाय की अध्यक्षा प्रो. चंद्रकला पाडिया ने भी गुरुदेव रबींद्रनाथ टैगोर की प्रसिद्ध एवं नोबल पुरस्कार प्राप्त पुस्तक ‘गीतांजलि’ से कुछ अंश एकत्रित कर उनकी रचनाओं और रचनात्मकता की उपयोगिता पर अपने विचार प्रकट किए। समारोह के अंत में संस्थान के निदेशक प्रो. चेतन सिंह ने सभी गणमान्य अतिथियों का धन्यवाद किया।

गुलजार बोले, स्त्रियों के मुद्दों पर गंभीर होना जरूरी
व्याख्यान में भाग लेने से पहले गुलजार संस्थान के लॉन पर टहलते रहे। इस बीच वे प्रशंसकों से मिलते रहे। मीडियाकर्मियों से उन्होंने फिल्मों पर बात करने से इंकार किया। गुलजार केवल इतना बोले कि वे महिलाओं के मुद्दों पर बहुत गंभीर हैं। वे सभी पुरुषों का आह्वान करते हैं कि उन्हें महिलाओं के तमाम मुद्दों पर सोचना चाहिए। गुलजार ने कहा कि यह संस्थान दुनिया में खूब ख्याति पा रहा है। इसका स्तर लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने शिमला की खूबसूरती की भी तारीफ की।


गुलजार ने किया डॉ. कुंवर दिनेश के हाइकू संग्रह का लोकार्पण
भारतीय उच्च शिक्षा संस्थान शिमला में सोमवार को प्रसिद्ध गीतकार एवं फिल्म निर्माता गुलजार ने हिमाचल साहित्य अकादमी से पुरस्कृत एवं विभिन्न राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय स्तर पर हिंदी-अंग्रेजी साहित्य के लिए सम्मानित हिमाचल के कवि डॉ. कुंवर दिनेश सिंह के हाइकू काव्य संग्रह ‘बारह-मासा’ का लोकार्पण किया। गुलजार ने युवा कवि कुंवर दिनेश की तरफ से जापान के प्रकृति चित्रण के लिए प्रसिद्ध पारंपरिक काव्य छंद हाइकू के हिंदी प्रयोग को सराहा और पुस्तक की सफलता के लिए कवि को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें