फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां आधी रात को मंडराया लड़ाकू विमान, मचा हड़कंप, लोगों में दहशत

Wed, 10 Jan 2018 10:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात लड़ाकू विमानों के मंडराने से हड़कंप मच गया। लड़ाकू विमानों की आवाज से स्‍थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। दरअसल जम्मू-कश्मीर और पड़ोसी मुल्क तिब्बत की सीमाओं से सटी प्रदेश की लाहौल घाटी में सोमवार देर रात लड़ाकू विमानों के मंडराने का मामला सामने आया है।  

विज्ञापन


लोग घरों से बाहर निकल आए, जबकि इस बात की न तो पुलिस विभाग को भनक लग पाई और न ही स्थानीय प्रशासन को कोई जानकारी लगी।
देर रात अचानक लड़ाकू विमानों के घाटी में उड़ाने का क्या मकसद था और ये विमान कहां से आए थे, इस सबकी जानकारी से पुलिस ने अनभिज्ञता जताई है। 

घटना को लेकर मंगलवार को दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा। गौर रहे कि तिब्बत और जम्मू की सीमा से इलाके के सटा होने के कारण इसे लाहौल घाटी के लोग किसी साजिश से जोड़कर भी देख रहे हैं।

विज्ञापन

विमान कहां से आए, पता नहीं : डीएसपी

 इलाके के रहने वाले सत्यपाल, मनोज कुमार, किशन, राजकुमार, नंद लाल और राजू ने कहा कि वे सोए हुए थे कि अचानक विमानों के उड़ने की आवाज ने उनकी नींद उड़ा दी। 

सत्यपाल और राजकुमार ने बताया कि आवाज सुनते ही वे घर से बाहर निकले तो देखा कि दो लड़ाकू विमान काफी देर तक आसमान में मंडराते रहे। इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

मामले को लेकर डीएसपी केलांग संजय शर्मा ने कहा कि इन लड़ाकू विमानों के रात को उड़ने का क्या कारण था और कहां से आए थे, इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। इसका पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें