घटना में आकांक्षा, पुत्री सुनील कुमार, गांव किल्बा, उर्मिला, पत्नी अजय कुमार, गांव मीरू, किन्नौर, दीप पत्नी इंद्र कुमार, गांव चगांव, किन्नौर, द्रुपद पुत्र रमेश चंद गांव पदर, मंडी, राजपाल पुत्र गुरुलाल गांव दुनी चंद, किन्नौर, राजबहादुर पुत्र दलीप सिंह गांव कल्पा, किन्नौर, प्रेम प्रकाश पुत्र स्वर्गीय मनोहर दास, गांव कल्पा, किन्नौर, वैजंती माला पत्नी गंगा सागर गांव उरनी, हेमंत कुमार पुत्र चेतराम गांव करसोग, मंडी, सुधीर कुमार पुत्र स्वर्गीय लक्ष्मी चंद गांव
कल्पा, केशवी नंद पुत्र ठाकुर सिंह गांव आसरंग, शिवानी नेगी पुत्री अशोक कुमार और दिनेश कुमारी पुत्री शिव चंद, गांव ब्रुआ किन्नौर, चालक राजभगत पुत्र स्वर्गीय हीरा लाल और अदिति पुत्री सुनील कुमार गांव चगांव चोटिल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए रिकांगपिओ अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है। हादसे में चोटिल हुए लोगों का कुशलक्षेम पूछने एसडीएम अवनिंद्र शर्मा भी अस्पताल पहुंचे। एसडीएम कल्पा डॉ. अवनिंद्र शर्मा ने बताया कि प्रशासन की ओर से सभी पीड़ितों को नियमानुसार फौरी राहत प्रदान की जा रही है।