शिमला। राजधानी में मौसम ने शनिवार दोपहर बाद अचानक करवट बदल ली। मौसम में आए बदलाव के बीच घूमने आए पर्यटक ठंडी हवाओं का आनंद लेने के लिए रिज, मालरोड और स्कैंडल पॉइंट में सैर के लिए निकले। पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों को सप्ताहांत में पर्यटकों की अच्छी आवाजाही की उम्मीद थी लेकिन होटलों में 20 से 25 फीसदी आक्यूपेंसी ही रही। होटलियर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि बाकी वीकेंड के मुकाबले इस बार कम संख्या में ही पर्यटक आए हैं। संवाद