फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: खाद का संकट बरकरार, आपूर्ति पहुंचते ही गोदाम खाली

Tue, 08 Aug 2023 02:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)

सार

प्रदेश में पिछले दो महीने से चल रहा खाद का संकट जारी है। अब खाद तो पहुंच रही है, लेकिन मांग के मुकाबले आपूर्ति नहीं हो पा रही है। 
विज्ञापन
खाद की आपूर्ति पहुंचते ही गोदाम खाली। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश में पिछले दो महीने से चल रहा खाद का संकट जारी है। अब खाद तो पहुंच रही है, लेकिन मांग के मुकाबले आपूर्ति नहीं हो पा रही है। गाड़ी पहुंचते ही बिक्री केंद्रों में किसानों के बीच मारामारी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अभी किसानों को जरूरत के मुताबिक खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है। आपूर्ति आते ही गोदाम खाली हो जा रहे हैं। इस समय खरीफ की फसलों के लिए खाद की बेहद जरूरत है।

विज्ञापन


इसके बिना किसानों को अपनी फसलों को बचाने की चिंता सताने लगी है। हिमफेड के माध्यम से जुलाई में प्रदेश में 3044.250 मीट्रिक टन आपूर्ति हो पाई। जबकि, मांग इससे दो गुना ज्यादा थी। इसी तरह अगस्त के लिए 8343.900 मीट्रिक टन मांग भेजी गई है। अब तक 300 मीट्रिक टन खेप पहुंची है। कई जिले ऐसे भी हैं, जहां अगस्त में अब तक खाद का एक भी बैग नहीं मिला है। हिमफेड को पंजाब के नंगल स्थित एनएफएल प्लांट से आपूर्ति हो रही है। 

बताया जा रहा कि जुलाई में इस प्लांट में भारी बारिश के बीच पानी भर गया था। इस वजह से उत्पादन प्रभावित हुआ। इस बीच मांग बढ़ती गई। लिहाजा, जुलाई का बैकलॉग भी पूरा नहीं हो पाया। इसी तरह इफ्को को उत्तर प्रदेश के आमला से खाद की आपूर्ति हो रही है। पिछले माह भारी बारिश से सड़कें टूटने और रेल ट्रैक पर पानी भरने से मांग पूरी नहीं हो पाई।
विज्ञापन


सिरमौर की बात करें तो पिछले महीने 800 मीट्रिक टन की मांग भेजी थी, जबकि आपूर्ति 500 मीट्रिक टन मिली। इस माह 700 मीट्रिक टन की मांग भेजी गई है। अब तक 300 मीट्रिक टन की आपूर्ति जिले में बताई जा रही है। उधर, हिमफेड के मार्केटिंग असिस्टेंट विकास धीमान ने बताया कि एनएफएल प्लांट से अब लगातार आपूर्ति हो रही है। जल्द खाद का संकट दूर होगा। इफ्को सोलन सिरमौर के अधिकारी रोहित शर्मा ने बताया कि सड़कें टूटने से दिक्कत आ रही थी। इफ्को के विक्रय केंद्रों में नैनो यूरिया उपलब्ध है। 

पांवटा साहिब में साढ़े चार घंटे में खाद खत्म
प्रदेश में लंबे समय से खाद नहीं मिलने पर किसान परेशान हैं। सोमवार सुबह खाद का दूसरा स्टॉक पहुंचा लेकिन साढ़े चार घंटे के भीतर खत्म हो गया। खाद पहुंचने की भनक लगते ही कई किसान वितरण केंद्र के बाहर जमा हो गए। पांवटा खाद वितरण सेंटर में दोपहर दो बजे तक खाद खत्म होने से दर्जनों किसानों को फिर मायूस होकर लौटना पड़ा। बता दें कि इस बार काफी लंबे समय से प्रदेश में खाद की किल्लत चल रही है। इफको बाजार लिमिटेड पांवटा वितरण केंद्र प्रभारी हिमांशु ने बताया कि सोमवार को 670 बैग यूरिया खाद पहुंची थी। दोपहर दो बजे तक ये समाप्त हो गई। संवाद
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें