शिमला। राजधानी के सनरॉक प्ले स्कूल गुम्मा में शनिवार को पितृ दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्ले स्कूल के बच्चों सहित स्कूल की प्रधानाचार्या शैलजा अमरेईक और स्टाफ के समस्त सदस्यों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। पितृ दिवस का विषय बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ रखा था। इस अवसर पर बच्चों ने पिताओं का आरती उतार कर स्वागत किया। बच्चों ने अपने-अपने पिता को अपने हाथ से बनाकर खास कार्ड उपहार स्वरूप दिए। प्रधानाचार्या शैलजा अमरेईक और स्टाफ ने भी बच्चों के साथ पितृ दिवस का आनंद लिया। संवाद