फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर उपचुनाव: कृपाल के बाद भाजपा प्रत्याशी बलदेव के खिलाफ लगे पोस्टर

Sat, 16 Oct 2021 06:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर (कांगड़ा)

सार

पोस्टरों पर बलदेव ठाकुर की फोटो के साथ ‘अबकी बार, जवाली पार, फतेहपुर में तेरा क्या काम, अबकी बार जवाली कराएंगे आराम’ लिखा गया है।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर के खिलाफ लगे पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला कांगड़ा के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेताओं की पोस्टर जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। टिकट की दौड़ में रहे कृपाल परमार के ‘अब की बार चक्की पार’ के पोस्टर लगने के बाद अब भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर के खिलाफ भी शुक्रवार रात को दीवारों पर अज्ञात लोगों ने पोस्टर चस्पां कर दिए हैं। 

विज्ञापन


इन पोस्टरों पर बलदेव ठाकुर की फोटो के साथ ‘अबकी बार, जवाली पार, फतेहपुर में तेरा क्या काम, अबकी बार जवाली कराएंगे आराम’ लिखा गया है। पोस्टरों से कहने का प्रयास किया जा रहा है कि फतेहपुर से भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर मूल रूप से जवाली व फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के सीमावर्ती गांव के निवासी हैं।

वह फतेहपुर के मूल निवासी नहीं हैं। टिकट आवंटन से पहले भी फतेहपुर में कृपाल परमार के फोटो के साथ पोस्टर लगे थे। इसमें लिखा था कि ‘फतेहपुर की जनता करे पुकार, अबकी बार चक्की पार’।
विज्ञापन


हालांकि, बाद में कृपाल परमार को टिकट नहीं मिला और खूब सियासी हंगामा भी हुआ। बेशक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कृपाल परमार को मना लिया हो लेकिन अंदरखाते विरोध की चिंगारी बुझी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें