फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विधेयकों के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, स्वारघाट से डायवर्ट किया गया ट्रैफिक

Fri, 25 Sep 2020 06:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, स्वारघाट (बिलासपुर)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

नए कृषि बिल को लेकर शुक्रवार को किसानों ने उग्र आंदोलन किया। किसानों ने कीरतपुर और भरतगढ़ में करीब तीन घंटे तक हाईवे को जाम रखा। पंजाब के कीरतपुर में किसानों द्वारा चक्का जाम करने के कारण उपमंडल स्वारघाट प्रशासन ने पंजाब व चंडीगढ़ जाने वाले सभी वाहनों को स्वारघाट से नालागढ़ से भेजने की व्यवस्था की थी। देश के कई राज्यों के किसान केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में पारित किए गए कृषि विधेयकों के विरोध में धरने प्रदर्शन कर रहे है।

विज्ञापन


इसी कड़ी में शुक्रवार को करीब दोपहर 12 बजे हिमाचल से सटे पंजाब राज्य के कीरतपुर साहिब व भरतगढ़ में कृषि बिल के विरोध में किसानों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया। तकरीबन तीन घंटे तक उक्त मार्ग बंद रहा। वहीं स्वारघाट से चंडीगढ़ जाने वाले वाहनों को स्वारघाट पुलिस प्रशासन ने वाया नालागढ़ डायवर्ट कर दिया। ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो।

वहीं लोगों को जाम की समस्या से न जूझना पड़े इसके लिए जिला पुलिस प्रशासन ने तुरंत मार्ग डायवर्ट कर दिया। वहीं मामला शांत होने के बाद दोपहर बाद करीब तीन बजे जिला पुलिस ने स्वारघाट-कीरतपुर-चंडीगढ़ राजमार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया। उपमंडल पुलिस अधिकारी श्री नयनादेवी संजय शर्मा ने बताया है कि दोपहर तीन बजे स्वारघाट से पंजाब की तरफ को यातायात सुचारू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि किसानों के धरने की सूचना मिलते ही उन्होंने तुरंत ट्रैफिक को नालागढ़ की तरफ डायवर्ट कर दिया था। जिससे राजमार्ग पर किसी तरह की जाम की स्थिति नहीं बनी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें