फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान, मजदूर संगठन आठ दिसंबर को प्रदेश भर में करेंगे प्रदर्शन

Sat, 05 Dec 2020 04:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
धरना-प्रदर्शन(सांकेतिक)
विज्ञापन

आठ दिसंबर को भारत बंद के आह्वान पर हिमाचल में भी धरना-प्रदर्शन होंगे। किसान और मजदूर संगठनों ने आठ दिसंबर को सड़कों पर उतरकर केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध करने का फैसला लिया है। मजदूर संगठन सीटू के प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने बताया कि राष्ट्रीय आह्वान के तहत प्रदेश में भी भारत बंद के तहत विरोध प्रदर्शन होंगे। औद्योगिक इकाइयों के बाहर मजदूर प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन


शहरों से लेकर गांवों तक इस दिन हर कामकाज ठप रखा जाएगा। विभिन्न संगठनों के साथ इस विरोध प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए वार्ता जारी है। उन्होंने कहा कि किसान विरोध कानूनों को किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल किसान सभा भी भारत बंद के तहत सड़कों पर उतरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें