आठ दिसंबर को भारत बंद के आह्वान पर हिमाचल में भी धरना-प्रदर्शन होंगे। किसान और मजदूर संगठनों ने आठ दिसंबर को सड़कों पर उतरकर केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध करने का फैसला लिया है। मजदूर संगठन सीटू के प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने बताया कि राष्ट्रीय आह्वान के तहत प्रदेश में भी भारत बंद के तहत विरोध प्रदर्शन होंगे। औद्योगिक इकाइयों के बाहर मजदूर प्रदर्शन करेंगे।