फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज में डूबे किसान ने की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला शव

Tue, 27 Jun 2017 12:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झंडूता (बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्ज के बोझ तले दबे हिमाचल के जिला बिलासपुर के एक किसान ने आम के पेड़ से फंदा लगा आत्महत्या कर ली। झंडूता के सुंदड़ू निवासी हितेश कुमार ने बैंक से चार लाख का लोन लेकर एक ट्रैक्टर लिया था लेकिन खनन पर रोक के चलते उसको काम नहीं मिल रहा था।
विज्ञापन


उसने क्षेत्र एक व्यक्ति से 22 हजार रुपये उधार लिए थे। एक दिन पहले ही उधार देने वाला उसके ट्रैक्टर को जबरन ले गया था।उसके बाद से ही लापता हितेश का शव सोमवार सुबह घर के पास आम के पेड़ से फंदे से लटका हुआ मिला।

पुलिस ने आत्महत्या को उकसाने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बैंक की ओर से कर्ज न लौटाने का हितेश पर दबाव था। उसे नोटिस भी जारी हुआ था। इससे पहले जिले के दो किसान बैंक ऋण न चुकाने पर आत्महत्या कर चुके हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

खनन पर रोक से ठप हो गया काम

पुलिस के अनुसार बरठीं के टिहरी का हितेश कुमार उर्फ भोला राम पिछले 10 वर्षों से साले की मौत के बाद से ससुराल सुंदडु में रहकर परिवार का गुजारा कर रहा था। उसने बैंक से लोन लेकर एक ट्रैक्टर खरीदा। वह खेतीबाड़ी के अलावा ट्रैक्टर का कामकाज देखता था।

खनन पर रोक से उसका काम ठप हो गया। बैंक ने भी कर्ज चुकाने को दबाव बनाना शुरू कर दिया। हितेश के बेटे अक्षय शर्मा ने पुलिस को बयान दिया है कि करीब दो साल पहले उसके पिता ने एक व्यक्ति से 22 हजार रुपये उधार लिए थे।

हालांकि पैसा वापस कर दिया गया था, लेकिन रविवार शाम को उक्त व्यक्ति उनका ट्रैक्टर जबरन ले गया। सोमवार सुबह करीब 5 बजे आम के पेड़ से शव लटका मिलने पर सभी के होश उड़ गए। एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर बयान ले लिए हैं। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें