श्री गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल गुरु सिंह सभा में रविवार को फैंसी ड्रेस कंपीटीशन का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य गुरप्रीत कौर ने बताया कि प्रतियोगिता में स्कूल के 20 बच्चों ने हिस्सा लिया।
सभी छात्रों ने अलग ड्रेस में रैंप पर अपने जलवे दिखाए। इसको स्कूल में मौजूद शिक्षकों और अभिभावकों ने खूब सराहा। फैंसी ड्रेस कंपीटीशन में पहले स्थान पर ट्रैफिक पुलिस बने हरनिमित सिंह रहे।
वहीं, दूसरे स्थान पर शैफ बने हार्दिक महेन रहे। तीसरा स्थान नर्स बने रणजय और अध्यापक बने अगमवीर सिंह ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में गुरुचरण सिंह, वीरेंद्र सिंह और राज मोहन सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में स्कूल की अध्यापिका हरविंद्र कौर भी मौजूद रहीं।