फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: औद्योगिक क्षेत्र संसारपुर टैरेस में नकली दवाओं का किया भंडाफोड़, पुलिस और औषधि विभाग ने की कार्रवाई

Wed, 16 Jul 2025 10:16 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)।

सार

 कांगड़ा के औद्योगिक क्षेत्र संसारपुर टैरेस में मंगलवार को पुलिस और औषधि विभाग की संयुक्त कार्रवाई में नकली दवाओं के बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ। 
विज्ञापन
संसारपुर टैरेस में नकली दवाओं का किया भंडाफोड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के औद्योगिक क्षेत्र संसारपुर टैरेस में मंगलवार को पुलिस और औषधि विभाग की संयुक्त कार्रवाई में नकली दवाओं के बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ। माैके से भारी मात्रा में दवाइयाें का जखीरा बरामद किया गया। एक पंजीकृत दवा कंपनी ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसके उत्पाद ‘कामराज कैप्सूल’ की नकल कर संसारपुर टैरेस की एक निजी फैक्ट्री में अवैध निर्माण किया जा रहा है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि यह उत्पाद बिना अनुमति और कॉपीराइट का उल्लंघन करते हुए बेचा जा रहा है। शिकायत के आधार पर थाना प्रभारी संजय शर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम औषधि निरीक्षक, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि और कंपनी प्रतिनिधियों के साथ फैक्ट्री परिसर में पहुंची और तलाशी अभियान चलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान भारी मात्रा में नकली ‘कामराज कैप्सूल’ और अन्य सामग्री बरामद की गई। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि फैक्ट्री के पास केवल एलोपैथिक दवाओं का लाइसेंस है, लेकिन रात के समय चोरी-छिपे आयुर्वेदिक दवाओं का निर्माण किया जा रहा था जो पूरी तरह गैरकानूनी है। डाडासीबा थाना के डीएसपी राज कुमार ने बताया कि कंपनी के ट्रेडमार्क की नकल, कॉपीराइट उल्लंघन और नकली दवा निर्माण के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। जब्त दवाओं को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें