फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर देने बैठा फर्जी परीक्षार्थी, शिक्षक को धक्का देकर फरार, पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद

Fri, 15 Mar 2019 10:30 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमन वर्मा, अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षा में फर्जीवाड़ा करते पकड़ा गया मुन्नाभाई शिक्षक को धक्का देकर फरार हो गया। यह घटना ऊना जिले की है जहां एसओएस के परीक्षा केंद्र में दसवीं के गणित विषय की परीक्षा चल रही थी।

विज्ञापन


पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया है। मामले कर रिपोर्ट शिक्षा बोर्ड को भेज दी गई है। जानकारी के अनुसार वीरवार को ऊना के बाल स्कूल में बने एसओएस के परीक्षा केंद्र में परीक्षा चल रही थी।

इसी दौरान बनगढ़ के दुष्यंत नामक परीक्षार्थी पर शक हुआ तो वहां पर तैनात परीक्षा समन्वयक ने पूछताछ शुरू कर दी। इससे परीक्षार्थी हड़बड़ा गया और शिक्षक को धक्का देकर परीक्षा केंद्र से फरार हो गया।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच के अनुसार पंजीकृत परीक्षार्थी की जगह कोई और परीक्षा दे रहा था, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि फर्जीवाड़ा करने वाले की तस्वीर और वहां से भागने का क्रम सीसीटीवी में कैद हो गया है।

अधीक्षक मोहन लाल ने पूरे मामले की रिपोर्ट स्कूल शिक्षा बोर्ड में भेज दी है। अधीक्षक मोहन लाल ने बताया कि ऊना स्कूल के परीक्षा केंद्र में करीब 157 छात्र-छात्राएं एसओएस की परीक्षा दे रहे हैं। इनमें जमा दो कक्षा के 124 और दसवीं की 33 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। 

विज्ञापन

जांच के बाद करेंगे उचित कार्रवाई : सोनी

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी का कहना है कि ऊना बाल स्कूल के परीक्षा केंद्र में एसओएस की परीक्षा में परीक्षार्थी की जगह अन्य युवक द्वारा पेपर देने का मामला उनके ध्यान में आया है।

उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों में स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा भेजी बिना फोटो, हस्ताक्षर की सूची और एडमिट कार्ड की भी जांच की जाएगी।

आरोपी धक्का देकर फरार: महेश
परीक्षा केंद्र में तैनात कोआर्डिनेटर महेश कुमार ने बताया कि परीक्षा में बैठे फर्जी परीक्षार्थी पर जब उन्हें शक हुआ तो उन्होंने उससे पूछताछ की। वह सही जानकारी नहीं दे पाया। इसी दौरान वह धक्का मारकर मौके से फरार हो गया। महेश कुमार ने बताया घटना में वे बाल-बाल बच गए, नहीं तो वे परीक्षा केंद्र से गिर कर घायल हो सकते थे।

न फोटो, न हस्ताक्षर
स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्रों में परीक्षा देने पहुंच रहे एसओएस के परीक्षार्थियों का अधूरा ब्योरा भेजा गया है। इससे बोर्ड की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। परीक्षा केंद्रों में स्कूल शिक्षा बोर्ड की सूची में परीक्षार्थियों के न तो फोटो दर्शाए गए हैं और न ही परीक्षार्थी के हस्ताक्षर हैं। ऐसे में परीक्षा केंद्रों में तैनात स्टाफ के लिए असली और फर्जी परीक्षार्थी की पहचान करना मुश्किल है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें