अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव शुरू होने से एक दिन पूर्व सोमवार को पुलिस ने एक फर्जी सीआईडी अफसर को गिरफ्तार किया है। ढालपुर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय और इसके आसपास सीआईडी अफसर बनकर घूम रहे इस व्यक्ति की तलाशी लेने पर सेना का आईकार्ड भी मिला है। एसपी गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है। सेना के कार्ड की सत्यता की जांच की जा रही है।
उधर, पुलिस थाना भुंतर के तहत एक होटल में पुलिस ने छापामारी कर एक व्यक्ति से तीन करोड़ की फर्जी लॉटरी की पर्चियां पकड़ी हैं। इन पर्चियों के माध्यम से यह शख्स लोगों को चूना लगा रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।