फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शिविर में 300 विद्यार्थियों की आंखें जांचीं

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। इनर व्हील क्लब शिमला विकासनगर की ओर से वीरवार को एसडी स्कूल गंज बाजार में नेत्र जांच शिविर लगाया गया। इस अवसर पर डीडीयू अस्पताल के नेत्र विभाग से डॉ. राजेश चौहान और उनकी टीम ने आंखों की जांच की। शिविर में दूसरी से आठवीं कक्षा तक के 300 विद्यार्थियों की आंखों की जांच की गई। इसमें करीब 50 विद्यार्थी दृष्टि दोष रोगी पाए गए। चिकित्सक ने विद्यार्थियों को जांच करवाने के लिए रिपन अस्पताल आने के लिए कहा। इस अवसर पर इनर व्हील क्लब विकासनगर की अध्यक्ष रितू गुप्ता, सचिव पूनम सूद और आईएसओ रितु खन्ना सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें