फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कनाडा भेजने के नाम पर ऐंठे पैसे, भेज दिया दुबई

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायत पर दो रिश्तेदारों पर केस दर्ज
विज्ञापन

अदालत के आदेश पर पुलिस ने शुरू की छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता के रिश्तेदार ने ही उनके साथ धोखाधड़ी को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

सदर पुलिस ने इस संबध में केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कृष्णानगर निवासी कंचन गिल ने वर्ष 2021 में पढ़ाई पूरी करने के बाद वह विदेश में जाकर नौकरी करना चाहती थी। इसी बात का फायदा उठाकर प्यारे लाल और मनोज कुमार ने उन्हें कनाडा में नौकरी के लिए भेजने की बात कही और उनके पिता से पैसे ले लिए। इसके बाद दोनों ने उन्हें कनाडा की जगह दुबई नौकरी करने के लिए भेज दिया। बताया कि इसके बाद दोनों आरोपियों ने उनके भाई अमन गिल को भी विदेश में नौकरी भेजने के नाम पर उनके पिता से पैसे लिए। शिकायतकर्ता के मुताबिक दोनों आरोपियों ने पैसे हासिल करने के लिए उनके पिता से धोखाधड़ी की। अदालत के आदेश पर सदर पुलिस ने आईपीसी की धारा 420, 120बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें