फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: पटवारियों के 96 पदों पर होगी पूर्व सैनिकों व आश्रितों की भर्ती, दस्तावेजों का निरीक्षण इस दिन से

Sat, 17 Jan 2026 01:48 PM IST
Krishan Singh रजनीश महाजन, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।

सार

अपनी सेवाएं देने के बाद अब पूर्व सैनिक देश के भीतर लोगों की जमीन की पैमाइश करेंगे। हिमाचल में रिक्त चल रहे पटवारियों के पदों को भरने के लिए पूर्व सैनिकों की भर्ती की जाएगी। 
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की सरहदों पर अपनी सेवाएं देने के बाद अब पूर्व सैनिक देश के भीतर लोगों की जमीन की पैमाइश करेंगे। हिमाचल में रिक्त चल रहे पटवारियों के पदों को भरने के लिए पूर्व सैनिकों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए 10 मार्च से 20 मार्च तक स्क्रीनिंग और दस्तावेज निरीक्षण किया जाएगा। इन पदों के लिए कट ऑफ डेट (रोजगार कार्यालय में पंजीकरण) 31 दिसंबर 2019 तय की गई है। हिमाचल प्रदेश में 96 पदों पर पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों व वीर नारियों की भर्ती की जाएगी। इसमें सामान्य वर्ग के लिए 57, अनुसूचित जाति के लिए 19, अनुसूचित जनजाति के लिए सात तथा पिछड़ा वर्ग के लिए 13 पद आरक्षित किए गए हैं।

विज्ञापन

स्क्रीनिंग के लिए रोजगार विंग की ओर से स्क्रीनिंग तिथियां भी सुनिश्चित कर दी गई है। कांगड़ा, लाहौल-स्पिति, कुल्लू के लिए 10 मार्च को स्क्रीनिंग तथा दस्तावेज निरीक्षण किया जाएगा। चंबा, किन्नौर और शिमला के लिए 13 मार्च, हमीरपुर और सोलन के लिए 17 मार्च तथा बिलासपुर व मंडी के लिए 20 मार्च की तिथि तय की गई है। इन पदों के लिए पात्रता के लिए जमा दो या इसके समकक्ष योग्यता स्कूल एजुकेशन बोर्ड या विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा उम्मीदवार को हिमाचल प्रदेश या जिस क्षेत्र में उसकी नियुक्ति होनी है, वहां की भौगोलिक स्थिति के बारे में जानकारी होना अनिवार्य है। अधिकारियों की मानें तो यह स्टेट कॉडर की भर्ती होगी।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में पटवारी के पदों के लिए 96 पदों पर भर्ती की जा रही है। दस मार्च से 20 मार्च तक स्क्रीनिंग व दस्तावेज निरीक्षण किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। -रविंद्र कुमार ठाकुर, उप क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी, रोजगार विंग निदेशालय सैनिक कल्याण विभाग, हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें