फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बागवानों से अधिक भाड़ा वसूलने का जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
सेब उत्पादक कमेटी ने डीसी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

बोले, सभी जगह एक जैसी तय की जाएं भाड़ा दरें
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। सेब उत्पादक संघ की हिमाचल प्रदेश कमेटी ने वीरवार को उपायुक्त अनुपम कश्यप को ज्ञापन सौंपकर सेब ढुलाई की दरें कम करने का आग्रह किया। संघ ने कहा कि किसानों से परिवहन के लिए अधिक शुल्क न लिया जाए। इसके लिए मजबूत नियामक तंत्र की आवश्यकता है।
विज्ञापन


माल ढुलाई की भाड़ा दरें सभी के लिए एक समान होनी चाहिए। इसे केंद्रीय रूप से तय करके अधिसूचित किया जाए। संघ ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि प्रदेश के किसान चाहे वह कोई भी फसल या फल को उगा रहे हों उनके पास परिवहन के साधन का विकल्प नहीं है। प्रदेश के 99 फीसदी किसानों को बाजारों में अपनी फसल ले जाने के लिए डीजल वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता है। देश के अन्य हिस्सों में किसानों के पास रेल का विकल्प है जो सड़क परिवहन की तुलना में दस गुना सस्ता पड़ता है। इसलिए माल भाड़ा दरें कम होनी चाहिए। सेब उत्पादक संघ के ऑल इंडिया के सह संयोजक एवं पूर्व विधायक राकेश सिंघा ने कहा कि मालभाड़े की जो दरें होंगी वह दूरी और वजन के हिसाब से होंगी। कहा कि जो सरकार निर्धारित की दरों का उल्लंघन करेगा उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। इस अवसर पर सेब उत्पादक संघ के प्रदेश सचिव पूरन ठाकुर, प्रेम चौहान और राजेंद्र चौहान सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें