फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बालिकाओं की शिक्षा और सशक्तीकरण का महत्व बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। रोटरी क्लब शिमला हिल क्वींस ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर एक वेबिनार का आयोजन किया। वेबिनार में 25 सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस दौरान बालिकाओं की शिक्षा और सशक्तीकरण विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। इस सत्र में पूर्व प्रिंसिपल केएमवी और पीजी डिपार्टमेंट ऑफ इंग्लिश जालंधर प्रोफेसर सीमा जैन ने मुख्य वक्ता के तौर पर चुनौतियां और वर्तमान परिदृश्य में महत्व पर जानकारी दी। इस दौरान अध्यक्ष पूजा गोयल ने दर्शकों और मुख्य वक्ता का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन भी हुआ। प्रोफेसर जैन ने एक लड़की के जीवन में शिक्षा की शक्ति पर जोर दिया और एक भावपूर्ण कविता का पाठ करके संदेश को और भी प्रभावशाली बनाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें