फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बीटेक प्रथम वर्ष के छात्रों को नशे के दुष्प्रभाव बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कोटखाई (रोहड़ू)। अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (एबीवीजीआईईटी) प्रगतिनगर में बीटेक प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम 22 अगस्त तक चलेगा।
कार्यक्रम में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रीना शर्मा इंडक्शन प्रोग्राम की गतिविधियों का समन्वय कर रही हैं। मंगलवार को डीएसपी ठियोग मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाया। सड़क सुरक्षा के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम नए छात्रों को विश्वविद्यालय जीवन में सहजता से एकीकृत करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें व्यक्तिगत और शैक्षणिक विकास के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के समृद्ध व्याख्यान और कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविंदर कौंडल ने व्यक्तिगत स्वच्छता और स्वास्थ्य पर जानकारी दी। इसके अतिरिक्त डॉ. कौंडल ने औषधीय पौधों के महत्व पर चर्चा की। एसबीआई की कोटखाई शाखा के प्रबंधक अनिरुद्ध सरकार ने वित्तीय प्रबंधन पर जानकारी दी। संस्थान के निदेशक प्रो. उमेश चंद राठौड़ ने छात्रों को शैक्षणिक और पाठ्येतर गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल होने और अपने गुरुओं से मार्गदर्शन लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि इंडक्शन कार्यक्रम छात्रों के नए अध्याय की शुरुआत है। जो एक सफल शैक्षणिक वर्ष के लिए मंच तैयार करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें