राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने करीब 20,500 लीटर लाहण, 115 पेटी अंग्रेजी शराब और बियर जब्त की है। आबकारी आयुक्त डॉ. यूनुस ने बताया कि सिरमौर की टीम ने गत बुधवार को टोका-नागला के घने जंगल में कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों पर लाहण नष्ट की। यह अवैध शराब घने जंगल में एक नाले के पास तैयार की जा रही थी। इसके अतिरिक्त आबकारी विभाग मंडी जिला की टीम ने भी 115 पेटियां अंग्रेजी शराब व बियर जब्त की जोकि चंडीगढ़ में बिक्री हेतु तैयार की गई थी। इसके अतिरिक्त जीएसटी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए शिमला जिला की टीम ने 3,33,330 रुपये के चांदी के गहने बिना बिल और दस्तावेजों के पकड़े। 20,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। विभाग ने अब तक लगभग 23 करोड़ रुपये के आभूषण बिना बिल के पकड़े और जीएसटी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की है। करीब 87,000 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त अथवा नष्ट की गई।