शिमला। शहर के खलीनी में हनुमान मंदिर से लेकर एक निजी चैनल कार्यालय तक केबल बिछाने के काम के चलते सड़क की खोदाई की जाएगी। दो और तीन फरवरी को यह काम किया जाएगा। इसके लिए बिजली बोर्ड ने सड़क किनारे पार्क की गईं गाड़ियां हटाने को कहा है। बोर्ड ने इस बारे में न्यू शिमला थाना पुलिस को पत्र लिखकर गाड़ियां हटाने की भी मांग की है। सड़क किनारे खोदाई कर तारों को भूमिगत किया जाना है। पार्षद चमन प्रकाश ने लोगों से अपील की कि अगले दो दिन इस सड़क के किनारे खड़ी की गई गाड़ियां हटाई जाएं ताकि काम को पूरा किया जा सके। ब्यूरो